पावनसिटी हरदा
विशेष शिविर में 6 किसानों के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड प्रक्रिया की गई
हरदा- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत हरदा जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा सुलभ कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा योजना के तहत हरदा जिले में 361 किसानों का ऑफ ग्रिड सोलर पम्प प्रदाय करने हेतु चयन किया गया है। इस योजना से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई, कम लागत में खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का लाभ मिल रहा है।
कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत खिरकिया में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी नरेंद्र कुमार जैन एवं विभिन्न ईकाईयों के प्रतिनिधियों द्वारा 6 किसानों के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड प्रक्रिया की गई। साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा चयनित आवेदकों का कस्टमर इंफॉर्मेशन फाईल पूर्ण किये गये।

Leave a Reply