पावनसिटी हरदा
टिमरनी संवाददाता बृजेश रिछरिया
शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बच्चों को तिलक लगाकर,माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अतिथि के रूप में आमंत्रित पार्षद उर्मिला गीते, पार्षद सुनील दुबे, पार्षद रानी कनेरे एवं संस्था प्राचार्य ज्योति दुबे ने पात्र विद्यार्थियों को साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक वितरित की।
विद्यार्थियों को टीवी पर मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का सीधा प्रसारण भी सुनाया गया
शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हुए पार्षद सुनील दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मेहनत करना चाहिए जिससे वह अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन कर सकें।
पार्षद रानी कनेरे ने सभी नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
अपने उद्बोधन में संस्था प्राचार्य ज्योति दुबे ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की शाला में उपस्थिति अधिक से अधिक रहती है,उनका परीक्षा परिणाम भी उतना ही सकारात्मक आता है, कार्यक्रम का संचालन मनीष सोनकिया एवं आभार संतोष सिधना ने व्यक्ति किया इस अवसर पर संतोष सिधना,मनीष सोनकिया योगेंद्र ठाकुर, अभिनव राजपूत,गुरजीत चावला,सीमा भैसारे, कल्पना सातनकर, सुबोध राजपूत,सोना तिवारी, संकल्प वर्मा,शांति कुशवाहा,संदीप विश्वकर्मा,राजकपूर गौर,निखिल कहार सहित विद्यार्थि उपस्थित थे

