पावनसिटी समाचार पत्र नीमच
मध्य प्रदेश के नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई नीमच जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम कनावटी में 15 करोड़ रूपये मूल्य की 2 हेक्टेयर शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
तहसीलदार डॉ.अजेन्द्र नाथ प्रजापति ने बताया, कि एसडीएम संजीव साहू के नेतृत्व में कनावटी जेल के पीछे शासकीय जमीन 2 हेक्टेयर पर अतिक्रमण राधाबाई व तेजपाल द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था। जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा बेदखली आदेश के पश्चात तहसीलदार श्री अजेन्द्र नाथ प्रजापति, राजस्व निरीक्षक श्री सुरेश निर्वाण एवं पटवारी श्री सुरेश पाठक एवं दल द्वारा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। यह जानकारी श्री अजेन्द्र नाथ प्रजापति ने दी है।

