पावनसिटी टिमरनी
नगर में हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं से आम नागरिक में भय एवं असंतोष का माहौल
टिमरनी- नगरीय एवं आसपास के क्षेत्रों में विगत 3 माह में नगर के विभिन्न वार्डो में लगभग 1 दर्जन चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं जिसमें लाखों रूपये के कीमती आभूषण एवं नगदी रूपए शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की बारदातों से आम नागरिक भयभीत है। पुलिस की उदासीनता के चलते आज तक किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही टिमरनी नगरीय क्षेत्र में लूट एवं अड़ीबाजी की घटनाएं भी आये दिन हो रही हैं परंतु पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है एवं आम नागरिक डरा हुआ है उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों के साथ पुलिस अधिक्षक हरदा एवं कलेक्टर हरदा के नाम का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय टिमरनी में सौंपा। एसडीएम की अनुपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के लिपिक को ज्ञापन सौपते हुए उपरोक्त घटनाओं की निंदा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए चोरीयों का खुलासा नहीं होने पर आदोलन की चेतावनी दी है।
नगर काग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने आरोप लगाया कि माधव नगर एवं छिदगांव रोड़ पर दो परिवारों के घर में लाखों की चोरी हुई है परंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। लोगों के दो पहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। भ्रष्टाचार एवं अन्य के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ लूट एवं अड़ीबाजी तथा मारपीट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा प्रतित होता है कि अपराधियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस जनता की हक की लड़ाई एवं उन्हें न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही जनआंदोलन करेगी।
बंद पड़े है नगर के सीसीटीवी केमरे
कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी केमरे बर्षों से बंद पड़े हैं। परंतु नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, सैंकी उपाध्याय, रितु सोलंकी, पूर्व पार्षद जितेन्द्र जसपाल, रमेश तिवारी, शहजाद खान, राजेन्द्र नागरे, मंडलम अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकिया, कांग्रेस नेता शिवम कनोजिया, श्रीकर गद्रे, अजय राजगुरे, दीपक जैन, गुल्लन वर्मा, पिंटु चौहान सहित पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

