पावनसिटी खंडवा
खंडवा – आगामी 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से माह फरवरी की राशि ट्रांसफर करेंगे। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बुधवार शाम को पंधाना में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियो की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक  मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के सीईओ डॉ नागार्जुन गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर डॉक्टर  कृष्णा सुशीर के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी एवं  महेंद्र तारणेकर एसडीएम पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को 14 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए । उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पंधाना को कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई के, यातायात पुलिस के अधिकारियों को वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग के लिए कलेक्टर श्री गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर गुप्ता ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों के आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा
कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित तरीके से बैठक व्यवस्था
के संबंध में निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply