पावनसिटी खंडवा
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पुलिस उप महानिरीक्षक  मनोज कुमार राय के साथ बुधवार को ओंकारेश्वर का दौरा कर वहां के पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट को नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ तैराक एवं गोताखोर तथा एसडीईआरएफ के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर  गुप्ता ने वाहन पार्किंग व्यवस्था, पर्व के दौरान घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था, पब्लिक अनाउंसिंग सिस्टम की व्यवस्था तथा घाटों पर लाइटिंग के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और पुनासा के एसडीएम श्री पंकज वर्मा सहित पुलिस व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply