पावनसिटी टिमरनी हरदा
संवाददाता बृजेश रिछरिया
टिमरनी- शासकीय नवीन कन्या माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में विगत वर्षों की परंपरा अनुसार कक्षा 7वीं की छात्राओं द्वारा कक्षा 8वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई समारोह में सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत कक्षा 7वीं की छात्राओं द्वारा 8वीं कक्षा की छात्राओं का पुष्पगुच्छ बधाई कार्ड और पेन देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कक्षा 8वीं की छात्राओं द्वारा 7वीं की छात्राओं को विभिन्न प्रकार की सीख दी गई। तथा कक्षा 7वीं की छात्राओं को पेन देकर धन्यवाद दिया। विदाई के इस अवसर सभी की आंखे नम हो गईं। छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न खेल खेले गए। शाला प्रभारी श्रीमती ममता रिछारिया द्वारा कक्षा 8वीं की समस्त छात्राओं को आगामी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने को कहा गया और आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। कक्षा 7 वीं की छात्राओं द्वारा कक्षा 8 वीं की छात्राओं को दाल-बाटी नमकीन मिठाई का विशेष भोज कराया गया। इस अवसर पर शाला प्रभारी श्रीमती ममता रिछारिया, श्रीमती सीमा कौशल रितिका रिछारिया एवं अतिथि शिक्षक सुरेश सातनकर उपस्थित रहे।

