खण्डवा- कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्णा सुशिर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषि कुमार सिंघई के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छैगांवमाखन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केन्द्र में व्यवस्थाएं देखीं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश सोनी भी मौजूद थे।
सहायक कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्णा सुशिर ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोनी को निर्देश दिए कि महिला बाल विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाए और उनके पोषण स्तर में सुधार के प्रयास किए जाएं।