पावनसिटी हरदा

हरदा के थाना कोतवाली क्षेत्र में रात्रि के समय पिता का साथ छूटने पर घर की राह भटका 10 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया।

हरदा के थाना कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13-02-2026 को देर रात्रि 04:11 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संदीप कुजूर पायलेट विशाल ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों द्वारा स्नेहपूर्वक बालक से जानकारी लेने पर बालक ने बताया की पिता जी के साथ घर से निकल कर साथ छूट जाने से घर का रास्ता भटक गया है, बालक द्वारा पिता के संपर्क नंबर बताये गए।

डायल-112 जवानों द्वारा बालक के पिता जी से संपर्क कर जानकरी ली गयी, और डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित बालक को गाँव ले जाकर पहचान व सत्यापन उपरांत उसके परिजन परिजन के सुपुर्द किया।

Leave a Reply