पावनसिटी खंडवा
खंडवा-आगामी शिक्षा सत्र में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर “पुस्तक मेला” आयोजित किया जा रहा है। यह पुस्तक मेला 26 से 30 मार्च तक जिमखाना ग्राउंड के पास, सूरजकुंड स्थित पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जा रहा है। गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा ने मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तक मेले में आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को उचित मूल्य पर तथा रियायती दरों पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मेले में उपलब्ध पुस्तके और उन पर दिया जाने वाला डिस्काउंट स्पष्टतः बैनर पर लिख कर प्रदर्शित करने के निर्देश पुस्तक विक्रेताओं को दिए।
उन्होंने कहा कि बुक स्टॉल पर कौन कौन से स्कूलों की पुस्तके उपलब्ध है, पुस्तक विक्रेता इस संबंध में अपने स्टॉल पर फ्लेक्स या ड्राइंग शीट पर लिखकर प्रदर्शित करें ।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कॉपियों पर दिया जाने वाला डिस्काउंट भी प्रदर्शित किया जाए। प्रत्येक स्कूल व कक्षा की पुस्तको की सूची दुकान के काउन्टर पर उपलब्ध रहे। डॉक्टर गौड़ा ने इस अवसर पर कहा कि पुस्तक मेले में बुक स्टॉल निर्धारित समय पर खुले व बंद हो। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस सोलंकी ने बताया कि मेले में 15 स्टेशनरी स्टोर्स द्वारा स्टॉल लगाए हैं। मेले के पहले दिन गुरुवार को लगभग 200 पालकों ने मेले में आकर पुस्तक व स्टेशनरी सामग्री क्रय की। पालकों को स्टेशनरी सामग्री क्रय करने पर छूट प्राप्त हुई, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

Leave a Reply