पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – आयुष्मान भारत कार्यक्रम अन्तर्गत उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम तहत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने कहा कि सभी शिक्षक इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण लेकर हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर बच्चों में समग्र शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सकें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कक्षा 6 से 8 तक के 400 शिक्षकों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक शालाओं में 1 पुरुष शिक्षक व 1 महिला शिक्षक को आरोग्य दूत के रुप में नामांकित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में भोपाल से राज्य प्रशिक्षक श्री मनोज कुलश्रेष्ठ, जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. निधि गंगले, श्री संजय मण्डलोई ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के जीवन में 10 जीवनकौशल और किशोरावस्था में होने वाले बदलाव का विस्तृत प्रशिक्षण दिया, ताकि बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान के साथ साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जायेगी। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, आरबीएसके जिला कॉर्डिनेटर श्री महेश पवार उपस्थित थे।

Leave a Reply