पावनसिटी हरदा – मध्य प्रदेश के हरदा  जिले की तहसील हंडिया में बाल मृत्यु के प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। यह अभियान वर्ष में 2 बार अधिकतम 6 माह तथा न्यूनतम 4 माह के अंतराल में आयोजित किया जाता है। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्ष तक के बच्चों की चिकित्सीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार व प्रबंधन पर बल दिया जाता है। इसी क्रम में दस्तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया मेें रविवार को दस्तक अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सीबीएमओ डॉ. शैलजा महाजन ने सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा सुपरवाइजर को दस्तक अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जय सिंह कुशवाहा ने भी दस्तक अभियान के बारे में चर्चा की तथा राष्ट्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की।