पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
संपादक सैयद अशफाक अली
ग्राम कामताड़ा के किसानों ने पूर्व मंत्री कमल पटेल से शहीद दीपसिंह चौहान माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना से जोड़ने की मांग रखी
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल आज हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कामताड़ा पहुंचने पर सभी ग्रामीण और सभी किसान भाइयों ने पूर्व मंत्री पटेल से ग्राम कामताड़ा को शहीद दीपसिंह चौहान उद्वहन सिंचाई से जोड़ने की मांग रखी ग्रामवासी किसान भाइयों ने बताया कि हमारा गांव टेल क्षेत्र में आता है हमारे गांव को भी पाईप लाईन से जोडा जाये ताकि हम किसानों को समय पर खेतों में पानी मिल जाए।
पूर्व मंत्री पटेल ने सभी ग्रामवासी किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि किसान भाइयों चिंता करने की कोई बात नहीं है यह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है जो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमेशा किसानों के लिए खड़े हैं।
क्योंकि 85% किसान छोटे है उनके लिए यह पाइप लाइन वरदान साबित होगी क्योंकि छोटे किसान नलकूप नहीं करा सकते हैं।गांव-गांव पाईप लाईन से खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा।
किसान भाइयों मैं आपको बताता हूं कि जब मैं राजनीति में नहीं आया तब मेरे गांव की स्थिति ऐसी थी कि पीने का पानी भी नहीं था दूर-दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था ना खेतों में सिंचाई हो पाती थी मैंने मां नर्मदा से प्रार्थना की थी की मां मुझे इतना सक्षम बना देना की मैं मेरे गांव की पीने के पानी और सिंचाई के पानी की समस्या को दूर कर सकूं तो मां नर्मदा का ऐसा आशीर्वाद बना की गांव तो गांव पर पूरे क्षेत्र की खेतों में सिंचाई की समस्या और घरों में पीने के पानी की समस्या का समाधान हो पाया पूरे क्षेत्र की समस्या का समाधान करने में सफल हो पाया ।
ग्राम कामताड़ा के किसान गेंदालाल मोरछले ने बताया कि मेरे पास 16 एकड़ जमीन है जिसमें 22 नलकूप करवा चुका हूं लेकिन एक में ही पानी निकला 2 इंच ऐसे बहुत से किसान हम खेतों में सिंचाई के लिए पीड़ित है।

