भणियाणा में बारातियों और पर्यटकों के वाहन भिड़े, 4 घायल, पेड़ से टकराए दोनों वाहन, घायलों को जोधपुर रेफर
भणियाणा। थाना क्षेत्र के झाबरा कलाऊ फांटा की सरहद पर देर शाम बारातियों की स्कॉर्पियो और पर्यटकों की अर्टिगा वाहन में तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़े। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
स्कॉर्पियो (आरजे 19 यूसी 9871) में सवार बारातियों में चालक मदन सिंह पुत्र नरपत सिंह निवासी सोलकिया तला, शेरगढ़ घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद देचू होते हुए जोधपुर भेजा गया।
वहीं अर्टिगा आरजे 19 यूबी 3318 में सवार पीपाड़ निवासी पर्यटक मुबारक पुत्र मेहरू खान, शाकिर अली पुत्र अहमद खान, नूरी पत्नी मेहमूद खान और सानिया पुत्री शाकिर अली घायल हुए। सभी घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अन्य वाहनों द्वारा जोधपुर ले जाया गया।हादसे की सूचना मिलते ही भणियाणा पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुटे और राहत व बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है

