पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – आगामी 14 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर, खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधान न्यायाधीश श्रीमती जैन ने इस अवसर पर बताया कि इस नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय खण्डवा के साथ साथ हरसूद एवं पुनासा स्थित सिविल न्यायालय में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय योगराज उपाध्याय, द्वितीय जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी, प्रथम जिला न्यायाधीश अरविंद सिंह टेकाम, तृतीय जिला न्यायाधीश आशीष प्रताप सिंह, चतुर्थ जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र जोशी, जिला रजिस्ट्रार अरविंद सिंह तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पियूष भावे के साथ-साथ जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीश व पैरालीगल वालेन्टियर्स भी उपस्थित थे।

