पावनसिटी  खंडवा
खंडवा -“एक बगिया माँ के नाम” योजना के तहत लगाए गए पौधों के संरक्षण के संबंध में ग्रामीण आजीविका मिशन की 66 कृषि सखियों कोे एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत खण्डवा के सभागृह में दिया गया। इसके बाद जनपद स्तर पर भी इसी तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में फलदार रोपित पौधों के बचाव के लिए पौधो का संरक्षण एवं पोषण, समय पर सिचाई, पौधों को कीटों और बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी तेजकरण पवांर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. योगेन्द्र शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक, डॉ. वी के पाटीदार सहित कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय के अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय दिया गया ।

Leave a Reply