पावनसिटी हरद
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की अधिक संख्या एवं यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु हरदा शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है।
दिनांक 14.02.2026 के 12.00 बजे से 15.02.2026 के शाम 6.00 बजे तक हरदा (एन.एच.पर छिपानेर रोड़ ब्रिज ) से करताना–छिपानेर रोड पर भारी वाहनों (ट्रक, डंपर, ट्रॉला आदि) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात के सुचारू संचालन के उद्देश्य से की गई है।
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था:
1️⃣ भोपाल की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन हरदा से छिपानेर ब्रिज होते हुए सिवनी मालवा – धर्मकुंडी मार्ग का उपयोग करेंगे।
‘अथवा’ नेशनल हाईवे होते हुए हंडिया – नेमावर – खातेगांव फाटा से नसरुल्लागंज मार्ग के रास्ते भोपाल की ओर आवागमन करेंगे।
