पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
महिला अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु -3 की शुरुआत पुलिस अधीक्षक  शशाक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित मिश्रा जिला हरदा के मार्गदर्शन में महिला अपराध शाखा हरदा व्दारा की गई है। विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से किया जा सकता है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये समाज में लड़को एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराध के प्रति संवेदनशील एवं उनमे सकारात्मक व्यवहार की भावना को विकसित किये जाने की दृष्टि से अभिमन्यु 3 अभियान की शुरुआत की गई है।

अभियान के दौरान महिला अपराध एवं महिलाओं के पति संवेदनशीलता विकसित करने तथा लिंगभेद को खत्म करने के उद्देश्य से महिला अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक अरुणा सिंह और महिला थाना प्रभारी निकिता, विलसन एवं अन्य स्टाफ के व्दारा महिला थाना परिसर में आमजन को जागरूक किया आवर शपथ दिलाई गई। यह अभियान अभिमन्यु 3 संपूर्ण जिले में जारी रहेगा।