पावर सिटी समाचार पत्र टिमरनी

 संवाददाता ब्रजेश रिछारिया

टिमरनी / मध्य प्रदेश काग्रेस कमेटी के आवहान पर जिला काग्रेस अध्यक्ष मोहन साई के नेतृत्व में इंदौर के भागीरथ पुरा में जहरीले पानी से हुई 24 से अधिक लोगो की मौत पर प्रदेश सरकार की असवैदनशिलता एवं विफलता तथा भाजपा जन प्रतिनिधियों द्वारा घटना को लेकर दिए गए अर्नगल बयानों के विरोध में ब्लाक कांग्रेस एव नगर काग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय स्टेशन चौराहे पर मौन धरना आयोजित किया गया जिसमें बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे 2 घंटे के मौन धरने के बाद कांग्रेसीयों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की ज्ञात हो की उक्त घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहूल गाधी पीडित परिवारों से मिलने 17 जनवरी को इंदौर पहुंचे एवं इसी दिन प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के विरोध में मध्य प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक मे मौन धरना आयोजित किया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई, पचायती राज प्रकोष्ट के नेता हेमत टाले, ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व जिला युवक काग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, पार्षद हीरा घुर्रे, विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, रितु सोलकी, पूर्व पार्षद गरीश घुरै, शहजाद खान, राजेन्द्र नागरे, मडलम अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकिया, युवक काग्रेस अध्यक्ष अतुल टांक, कांग्रेस नेता राजेश नाथ, शिवम कनोजिया, दिनेश चमन, कपिल जाट दिनेश विश्वकर्मा, प्रकाश चाचरे, सुजेश अग्रवाल, अजय राजगुर्रे पिटु चौहान, आदित्य पटेल, अनिल विश्नोई, सुरज सिंह राजपूत, गोविद सुरमा गुल्लन वर्मा सहित अन्य मौजूद रहें।