Delicious and Tangy PohaRecipe :

पोहा एक ऐसी डिश है जिसे सभी नाश्ते में खाना पसंद करते है बच्चे हो या बड़े सभी का फेवरेट होता है। झटपट तैयार होने वाला पोहा स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। पोहा पोषक तत्वो से भरपूर मिश्रण होता है ये आयरन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है जो हमारे सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसको बनाना जितना आसान होता है ये हमारे शरीर को उतनी ही ज्यादा ऊर्जा प्रदान करता है। तो चलिए आज हम बनाते है स्वादिष्ट चटपटा पोहा जो मार्केट से ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होगा।

स्वादिष्ट चटपटा पोहा

आवश्यक समाग्री :-

  • 500 ग्राम पोहा
  • 100 ग्राम मुंगफली के दाने
  • 1 कटौरी हरी मटर के दाने
  • 2 बड़े प्याज बारिक कटा
  • 2 शिमला मिर्च बारिक कटा
  • 10 हरी मिर्च बारिक कटी
  • हरा धनिया बारिक कटा
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 1 टेबल स्पून सौफ
  • 1 टेबल स्पून खड़ा धनिया
  • 1/2 टेबल स्पून राई
  • 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच शक्कर
  • 3 बड़े नींबू का रस
  • करी पत्ता
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

स्वादिष्ट चटपटा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली में पोहा निकाले उसे साफ कर लिजिए। अब पोहे को तीन बार धो लिजिए पोहा हल्का नरम हो जाना चाहिए पोहे को पानी सोख लेने के लिए एक तरफ रख दिजिए।

पोहे ने पानी सोख लिया है अब इसमें स्वादानुसार नमक 2 बड़े चम्मच शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लिजिए।

पोहा बघारने के लिए एक बड़ी कड़ाही लिजिए। सबसे पहले कड़ाही गैस पर रखें और उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालिए जब तेल गरम हो जाए अब इसमे मुंगफली के दाने डालकर फ्राय कर लिजिए और इन दानों को निकालकर एक बाउल में अलग रख दिजिए।

अब उसी तेल में 1 टेबल स्पून जीरा, 1 टेबल स्पून सौंफ, 1 टेबल स्पून खड़ा धनिया, 1/2 टेबल स्पून राई डालें इसके बाद इसमें करी पत्ता डालिए हरी मिर्च बारिक कटी हुई डालकर चलाएं जब हरी मिर्च तला जाए अब इसमें बारिक कटा हुआ प्याज डालिए, बारिक कटी हुई शिमला मिर्च डालिए और भूने हरी मटर के डाने कालकर जब तक भूने की मटर के दाने नरम हो जाए अब इसमें 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर डालकर चलाइये।

अब इसमें पोहा डालकर चलायें। पोहे पर हल्दी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए अब इसमे नींबू का रस डालिए और बारकि कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्स करें तले हुए मुंगफली के दाने डालकर चलाये। गरमा गरम स्वादिष्ट चटपटा पोहा तैयार है सेंओं बूदी गरमा गरम जलेबी के साथ सर्व करें।

Syed Shabanam Ali

Harda (M.P.)

Leave a Reply