पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में इस वर्ष 2026 की पहली भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत सोयाबीन का विकय 3 जनवरी 2026 से मंडी प्रांगण में प्रारंभ हो जावेगा। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी खराबी का निराकरण होने के कारण 3 जनवरी से कृषि उपज मंडी प्रांगण में भावांतर योजना अंतर्गत सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। कृषक बंधू अपनी सोयाबीन उपज विक्रय हेतु लाये। हरदा जिले के समस्त किसान बंधु ऑन अपनी सोयाबीन की उपज को हरदा मंडी में कल से विक्रय के लिए ला सकते हैं कल से मंडी में खरीदी का कार्य चालू हो जाएगा किसानों से अनुरोध है कि वह समय पर अपना सोयाबीन गल्ला कृषि उपज मंडी में लाएं और भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन की बिक्री मंडी परिसर में की जाएगी समय पर आकर अपनी उपज को विक्रय कर सकते हैं मंडी सचिव ने बताया कि मंडी में सभी तैयारी कर ली गई है किसी भी समस्या होने पर किसान मंडी सचिव से संपर्क कर सकते हैं

