पावनसिटी समाचार खंडवा
खण्डवा- पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता के प्रोत्साहन पर आई.डी.बी.आई. बैंक खंडवा द्वारा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना केे छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के लिए गरम पानी की उपलब्धता हेतु 12 गीजर प्रदान किये गए हैं। इससे पूर्व हितेश कोठारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कविता कोठारी ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना के छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को गरम पानी की उपलब्धता के लिए 14 गीजर प्रदान किये गए थे। इसके लिए नवोदय विद्यालय परिवार ने सम्बंधित का आभार व्यक्त किया है।
