पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
मध्य प्रदेश के हरदा जिले के तहसील रहटगाँव की घटना घटना 10 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 08 बजे रहटगाँव पुलिस को सूचना मिली की बडझिरी बोबदा रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव रोड किनारे पड़ा हुआ है, सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी रहटगाँव अपने बल के साथ मौके पर रवाना हुए और मर्ग जांच प्रारम्भ की | प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से FSL अधिकारी को बुलाया जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया गया | मर्ग जांच करते मृतक की पहचान बिच्छापुर निवासी दयाराम मौर्य उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई, घटनास्थल पर मृतक के परिजन भी उपस्थित हुए जिनके समक्ष मर्ग जांच की आवश्यक कार्यवाही कर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश पतारासी के प्रयास शुरू किये गए | घटना पर से थाना रहटगांव में मर्ग क्र 39/25 धारा 194 BNSS का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया | शव के पोस्टमोर्टेम से स्पष्ट हुआ की मृतक की हत्या कर उसे जलाया गया है |
पुलिस रहटगाँव घटना की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL से मौके एवं शव का निरीक्षण करवाया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय भी घटनास्थल पहुचे और दिशा निर्देश दिए | मृतक की पहचान वहां उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा की गई बाद आधार कार्ड व परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि की गई | अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव, थाना टिमरनी एवं साइबर सेल हरदा का विशेष दल गठित कर कार्यवाही शुरू की गई , मुखबिर सूचना से जानकारी मिली एवं तकनीकी सहायता से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया की मृतक को अंतिम बार सलीम उर्फ़ सल्लाम पिता शब्बीर शाह निवासी लाइन पार टिमरनी के साथ दिनांक 09/10/25 को देखा गया था, उसके बाद से ही वो लापता था| साक्ष्य एवं मृतक के परिजनों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया सलीम उर्फ़ सल्लाम पिता शब्बीर शाह को हत्या का आरोपी पाया गया जिसने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते बताया की उसका मृतक के साथ पैसो का लेन देन था , मृतक अपने पैसे वापस मांग रहा था जिससे तंग होकर आरोपी ने मृतक को मरने की योजना बनायीं और उसे बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले जाकर नशा करवाया और मौका देखकर डंडे से उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी| पुलिस द्वारा प्रकरण में थाना रहटगांव में अपराध क्र 302 धारा 103(1), 238 BNS का पंजीबद्ध कर आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया है | रहटगांव पुलिस द्वारा अंधे क़त्ल का खुलासा कर आरोपी की गिरफतारी कर व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है |
विशेष भूमिका एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव मनोज दुबे , अजय रघुवंशी, ब्रजमोहन सोलंकी , भूपेंद्र वाडिवा , देवेन्द्र सूरमा , बुदेश जोठे , कमलेश परिहार , चालक सोनू, चालक संजू , मुकेश धुर्वे ,. महेंद्र रघुवंशी, ब्रजेश चौहान .राकेश पटेल , कैलाश की आरोपी की धरपकड़ एवं अंधे क़त्ल के खुलासे में विशेष भूमिका रही |

