पावनसिटी हरदा
संवाददाता ब्रजेश रिछारिया
टिमरनी- उज्जैन जिले के अंतर्गत ग्रामू दनगवाड़ा में शिवरात्रि के पावन पर्व पर कई वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें न्यू एस बी एस कबड्डी क्लब टिमरनी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में रीवा को, सेमीफाइनल में इंदौर को और फाइनल मुकाबले में छिंदवाड़ा की टीम को हराकर प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए प्राप्त किया। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष की कबड्डी प्रतियोगिता में भी टिमरनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। टिमरनी की फरवरी माह में लगातार तीसरी जीत की सभी खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर को बहुत-बहुत बधाई मिल रही है। कबड्डी कोच अंकित जोशी ने बताया कि टिमरनी टीम ताशू राजपूत रंजीता धुर्वे त्रिवेणी कौशल शीतल चौहान प्रियांशी राजपूत प्रियांशी कौरव मोनिका कलाम दीप्ति कुमारी टीना के साथ कोच सिमरन अग्रवाल मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर संजय शाह देवेन्द्र भारद्वाज सचिन दुबे किशोर डूडी अतुल बारंगे राजेश खेरवा आलोक जैन राजा भुस्कुटे मुरली पाटिल कैलाश डूडी सुनील दुबे डॉ राजेंद्र शर्मा दीपक भाटी विनोद अग्रवाल गौरव शुक्ला मंगलसिंह यादव जगदीश शर्मा रामजीवन गोदारा अरुण वर्मा गिरजा शंकर राजपूत सुरेश बघेल धन्नालाल जाट बाबा पटेल राजकुमार चंदेल विजय सावनेर हिना अली खान ने शुभकामनाएं दी।

