Kalash Yatra started for water conservation in Municipal Council Seoni MalwaNarmadapuram news

Narmadapuram news : नगरपालिका परषिद सिवनी मालवा में जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग के माध्यम से कलश यात्रा एवं जल संरक्षण की शपथ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।

जलगंगा संवर्धन अभियान 5 जून से 16 जून 2024 तक चलाया जा रहा है। जिसमें निकाय क्षेत्र में स्थित विभिन्न जल स्रोतों नदी तालाबों कुआ, बावड़ी, तथा अन्य जल स्रोत के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य के लिए शहर के सभी 15 वार्डों में 5 जून से 16 जून 2024 तक विशेष सफाई अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जयस्तंभ चौक से लोहिया पुल तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया एवं समस्त जनमानस के साथ जल संरक्षण की शपथ ली गई। उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनता को जागरूक करना था। उपरोक्त कार्यक्रम में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, नगर पालिका के अधिकारी/ कर्मचारी एवं नगर वासियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।