पावनसिटी टिमरनी
संवाददाता ब्रजेश रिछरिया
टिमरनी- दिनांक 14 फरवरी को नगर के वार्ड क्र 2 राधाकृष्ण पुरम कालोनी में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश तिवारी के निवास पर विधायक अभिजीत शाह पहुंचे। इस दौरान कालोनीवासियों ने विधायक शाह को कालोनी की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें कालोनी में सार्वजनिक स्थानों पर बैंच कुर्सी की व्यवस्था, कुछ स्थानों पर सड़कें बनवाना, खाली प्लाटों पर झाड़ियां उग आई हैं तथा वहां बारिश के दिनों में पानी भरा जाने से मच्छर पनप जाते हैं जिससे बीमारियों का प्रकोप बड़ जाता है और कालोनी में सड़कों पर साफ सफाई भी नहीं होती है जिससे गंदगी फैलती है जैसी समस्यायें बताई। विधायक शाह ने तत्काल सीएमओ को मोबाइल लगाकर समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए। इस दौरान कालोनीवासियों ने विधायक अभिजीत शाह का पुष्पहार पहनाया और क्र 1 की पार्षद श्रीमती मीना नागरे ने साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व पार्षद शहजाद खान राजेंद्र नागरे ओमप्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित रहे।

