पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन खंडवा में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके द्वारा पुलिस थाने के सहस्त्र पूजा में शामिल हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने मां दुर्गा की पूजा_अर्चना, हवन और आरती कर पुलिस लाइन के शस्त्रों का पूजन भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी और महेंद्र तारणेकर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

