पावनसिटी खंडवा
खंडवा – प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह ने छनेरा नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सड़क उन्नयन कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लगभग 5.32 करोड रुपए लागत से 67.86 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का मजबूतीकरण किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। हरसूद और खालवा में 25-25 करोड रुपए लागत के दो सामुदायिक भवन स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चारखेड़ा स्थित तितली पार्क तक आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम रोशनी में 19.78 करोड रुपए लागत से सामुदायिक कला भवन सह प्रशिक्षण केंद्र भी स्वीकृत किया गया है, जहां कि जनजातीय वर्ग के स्थानीय कलाकारों को लोक कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष मुकेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

