पावनसिटी हरदा
हरदा – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी सीजन 2025-26 में बीमित कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी वितरण हेतु मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को कार्यालय उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, हरदा के सभाकक्ष किया गया। कार्यक्रम में किसानों की उपस्थिति में केक काटकर, किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गई। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने किसानों को नरवाई प्रबंधन हेतु उन्नत कृषि यंत्र सुपरसीडर, रोटावेटर, मल्चर आदि यंत्रों से नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द, तिल, मूंगफली को लगाने तथा ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण एवं मृदा स्वास्थ कार्ड की अनुशंसा अनुसार उर्वरक उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होने फसल बीमा के संबंध में विस्तार से समझाया गया। श्री कास्दे ने बताया कि किसानों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि विस्तार अधिकारी एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। किसान अपनी फसल बीमा पॉलिसी घर बैठे भी अपने रजिस्टर नंबर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के चेटबॉट नंबर 7065514447 पर व्हाट्सएप से Hi मैसेज भेजकर भी प्राप्त कर सकते हैं।

