पावनसिटी समाचार  खंडवा
खंडवा -अनुसूचित जाति एवं जन जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने रविवार को आशापुर में विभाग के छात्रावासों एवं आश्रमों के अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावासों एवं आश्रमों के साथ-साथ कन्या शिक्षा परिसर, आदर्श एकलव्य विद्यालय, एवं आवासीय विद्यालयों में निवासरत विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने छात्रावासों एवं आश्रमों में साफ -सफाई के अलावा विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के संबंध में भी अधीक्षकों को निर्देश दिए। सहायक आयुक्त  शुक्ल ने बैठक में बताया कि शीघ्र ही जिला स्तर से निरीक्षण दलों का गठन कर छात्रावासो और आश्रमों की व्यवस्थाओं की व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।