पावनसिटी  खण्डवा
खण्डवा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम ने गत 29 दिसम्बर 2025 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर जसवाड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअली मूल्यांकन किया था। मूल्यांकन के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, रिकॉर्ड संधारण एवं संबंधित कर्मचारियों के मूल्यांकन के साथ साथ मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदण्डों के अनुसार मूल्यांकन के पश्चात जसवाड़ी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 80.37 प्रतिशत से गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। डॉ. जुगतावत ने सी.बी.एम.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया एवं उनकी टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply