पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी व्हेक्सीन के टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को 575 किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाए गये। टीके लगाकर सभी किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता है। उन्होंने सभी पालकों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को भविष्य में होने वाली सर्वाइकल कैंसर की संभावनाओं की रोकथाम के लिए एचपीवी का टीका निर्धारित टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जरुर लगवायें।
इन अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं एचपीवी के टीके
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि यह टीकाकरण जिला चिकित्सालय खण्डवा के साथ साथ सिविल हॉस्पिटल ओकारेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, छैगांवमाखन, मूंदी, खालवा, किल्लौद, हरसूद, पुनासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहाड़ा, सहेजला, जावर, बीड़, पुरनी, जामकोटा, रिछफल, गोल, सुलगांल, बोराडीमाल, बरुड़, चिचगोहन, धनगांव, कालंका, दीवाल, घाटाखेड़ी, आरुद, बोरगांवबुजुर्ग, कोहदड़, गांधवा, सिंगोट, पिपलोद, गुड़ी, रोशनी, सेंधवाल, खार, आशापुर, गुलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, संजगनगर, संजीवनी क्लिनिक गणेशतलाई में भी लगाए जा रहे हैं।

