Citizens were made to practice yoga in Nehru Park and were told about the benefits of yogaHarda news

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह के आदेश पर सुबह नेहरू पार्क में आने वाले नागरिकों को योगाभ्यास कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने कलेक्टर के अदेश अनुसार नेहरू पार्क में उपस्थित नागरिकों को योगाभ्यास कराया और उपस्थित नागरिकों को योगा करने के लाभ से अवगत कराया।

उन्होने बताया कि योगा करने से मन को शांति मिलती है, साथ ही योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को के लिए अच्छा व्यायाम है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी हमारी मदद करता है। यदि हम तनाव मुक्त जीवन चाहते है। तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे आपका तनाव दूर होता है और आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। योगा करने से शरीर की थकान दुर होती है। शरीर को रोग मुक्त रखता है। रोजाना योगा करने से वजन भी कंट्रोल होता है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार कलेक्टर सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नेहरू पार्क में आने वाले नागरिकों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम प्रारंभ शुरू करने के आदेश दिए थे।