Every home tricolor campaign will be celebrated as a public festivalHarda news

Harda news : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ और स्वतंत्रता दिवस को जन उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिये है। उन्होने निर्देश दिये है कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा के साथ सेल्फी एवं तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां सभी जिलों में आयोजित की जाएं। हर घर पर तिरंगा लगाने, तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगे बैनर लगाने जैसी गतिविधियों के लिये नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा।