The clouds rained heavily in the month of Saavan...Harda news

Harda news : हरदा जिले में कल शुक्रवार को हुई। छमाछम बारिश ने शहरवासियों के मन में खुशियों की लहर ला दी थी। आज शनिवार के दिन दिन भर रिमझिम बारिश का दौर ही जारी रहा। दिन भर काले बादल छाएं रहें। और मौसम में ठंडक बनी रही। कल हुई बारिश नदियों की रोनक बढ़ गई थी। और आज सुबह से ही हरदा की टिमरन नदी, और आजनान नदी में दोनों किनारों तक बहेती नजर आई।

जिले में गत चौबीस घंटों में 57.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 104.7 मि.मी., टिमरनी में 60.2 मि.मी., खिरकिया में 36.2 मि.मी., रहटगांव में 50.4 मि.मी. व सिराली में 37 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 483.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 568.2 मि.मी., टिमरनी में 401 मि.मी., खिरकिया में 436 मि.मी., रहटगांव में 507.3 मि.मी. व सिराली में 504.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 3 अगस्त तक 633.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।