Harda News : प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। हरदा जिला मुख्यालय पर विकास प्रदर्शनी स्थानीय नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित की गई है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार तथा पार्षदगण ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि इस विकास प्रदर्शनी में प्रदेश में निवेश और रोजगार के बढ़ते अवसर, गुणवत्ता पूर्ण और व्यवसायिक कौशल पर केन्द्रित शिक्षा, पर्यटन, श्री अन्न उत्पादन को प्रोत्साहन, जल गंगा संवर्धन अभियान, रोजगार के अवसरों का निर्माण, कमजोर वर्गों को मदद, सायबर तहसील, नवकरणीय ऊर्जा पर केन्द्रित रंगीन फोटो प्रदर्शित किये गये।