Awareness program was conducted under Har Ghar Tiranga AbhiyanHarda News

Harda News : स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर आदित्य सिंह आदेश के अनुसार जन अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला में विभिन्न अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अदेश अनुसार परिषद जिला समन्वय के निर्देशन में, हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया है। जन अभियान परिषद की चयनित संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त कार्यक्रम में संजय गंगराड़े के द्वारा बताया गया कि सदस्यों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण जनों को राष्ट्रीय तिरंगे के बेज लगाकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय हित एवं राष्ट्रीय प्रेम के लिए अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया। हमारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हम सबको बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन वीर शहीदों को याद करना है।

जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राण तक निछावर कर दिए। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके उनको श्रद्धासुमन अप्रित करना हमारा परम कर्त्तव्य में से एक है। हमे उनके बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए। क्योकि जिस आजाद भारत में हम सांस ले रहे है ये उन्ही की देन है। उनके बलिदानों को याद करने के लिए, प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी इस राष्ट्रीय हित के अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें और अपने घरों पर तिरंगा लगाए।