Procurement of paddy, jowar and milletHarda News

Harda News : खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में 1 दिसम्बर से 20 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा फसल की खरीदी की जाएगी। जिला आपूर्ति अधिकारी बासुदेव भदोरिया ने बताया कि जिले में धान, ज्वार एवं बाजरा फसल की खरीदी के लिये गोदाम स्तर पर 2 खरीदी केन्द्र बनाये गये है। इन खरीदी केन्द्रों में सेवा सहकारी समिति मर्या. गोंदागांवखुर्द कृष्णा वेयर हाउस 27 टिमरनी तथा सेवा सहकारी समिति मर्या. खेड़ा शासकीय वेयर हाउस खेड़ा शामिल हैं। भदोरिया ने बताया कि किसान भाई खरीदी केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग कर अपनी फसल का विक्रय कर सकते हैं।