पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में फसल कटने के बाद नरवाई ना जलाएं, क्योंकि नरवाई जलाने से खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति तो कम होती ही है, साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध अर्थदंड लगाने की कार्यवाही तो करें ही साथ ही प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
इसी क्रम में तहसीलदार खंडवा श्री महेश सोलंकी ने बताया कि खंडवा तहसील के विभिन्न ग्रामों के 100 से अधिक किसानों के “खेतों में नरवाई जलाने” के प्रकरण बनाए गए हैं, और सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 34 किसानों से कुल 1 लाख 900 रुपए अर्थदंड वसूला जा चुका है। तहसीलदार श्री सोलंकी ने बताया कि जिन किसानों से अर्थदंड की वसूली अभी तक की गई है उनमें खंडवा तहसील के ग्राम कनवानी के किसान श्री मुरलीधर, बेनसिंह, उमाशंकर, विनोद और पुष्कर से 3000_3000 रु. अर्थदंड की वसूली की गई है। इसी तरह ग्राम मानपुर के ईश्वर, शोभाराम त्रिलोकचंद और महेश से 3000_3000 अर्थदंड वसूला गया है। जबकि शरद कुमार और उषा से 2-2 हजार, शिव शंकर से 2900 रु., अर्थदंड की वसूली की गई है।
खंडवा के तहसीलदार सोलंकी ने बताया कि ग्राम मछोड़ीरैयत की शहनाज बी, शाकिर, लखन और सलमान से 3000_3000 अर्थदंड वसूला गया है। जबकि ग्राम सरई के भैयालाल से ढाई हजार रुपए, ग्राम सावखेड़ा के देवी सिंह से ढाई हजार रुपए, ग्राम रामपुरी रैयत के रमेश से 5000 तथा बरार रैयत के रायसिंह से ₹5000 की अर्थदंड वसूली की गई है। ग्राम सराय के मोहन और मनोज से 5000_5000 रुपए, माथनी बुजुर्ग के आसिफ खान और भाईराम से ढाई ढाई हजार रुपए, सुरगांव बंजारी के मोहन सिंह, पर्वत सिंह और दुर्गा सिंह से ढाई_ढाई हजार रुपए, ग्राम बेड़ियाव के अल्ताफ, साहिल, जगन और श्रीराम से ढाई_ढाई हजार रुपए तथा ग्राम भंडारिया की अनुबाई, पंकज और रामपाल से ढाई_ढाई हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया है।
