पावनसिटी नर्मदापुरम

27 मार्च से हरदा, 1 अप्रैल से तवा नहर संभाग सिवनी मालवा, 5 अप्रैल से इटारसी तथा 8 अप्रैल से सोहागपुर के लिए नहरों से पानी छोड़ने के लिए तिथियां निर्धारित

कमिश्‍नर कार्यालय नर्मदापुरम में सोमवार को नर्मदापुरम संभाग आयुक्‍त  कृष्‍ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक  मिथलेश कुमार शुक्‍ला, डीआईजी  आशीष खरे, नर्मदापुरम कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम  साइ कृष्ण एस थोटा, नर्मदापुरम जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी  हिमांशु जैन, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास  नवल मीना, मुख्‍य अभियंता जल संसाधन विभाग  राजाराम मीना सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। हरदा कलेक्‍टर  सिद्धार्थ जैन ऑनलाईन उपस्थित रहे।

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि हरदा जिले हेतु बायीं तट मुख्य नहर से 27 मार्च 2026 को तवा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा। तवा नहर संभाग सिवनी मालवा की रायगढ, मकढई एवं भिलाडिया उपनहर, मिसरोद उपनहर के लिए 1 अप्रैल 2026 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी (सुपरली, इटारसी, होशंगाबाद उप नहर) के लिए 5 अप्रैल 2026 से तथा पिपरिया शाखा नहर संभाग सोहागपुर हेतु दायीं तट मुख्य नहर से किसानों की मांग के अनुसार 08 अप्रैल से जल प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान मुख्‍य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री राजाराम मीना ने बताया कि तवा बांध में 865 एमसीएम/ 1143.30 फिट पानी है जिसमें से 771 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपलब्‍ध रहेगा। कमिश्‍नर श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी ने नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस, जल संसाधन विभाग के अमले, राजस्‍व विभाग के अमले एवं एमपीबी के अमले को संयुक्‍त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply