पावनसिटी हरदा

 संवाददाता ब्रजेश रिछारिया टिमरनी 
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था के सहयोग से टिमरनी सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया । इसमें सेक्टर कि विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा नवांकुर सखीयाँ उपस्थित रही। प्रशिक्षण का उद्देश ग्राम विकास की अवधारणा को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा । मुख्य अतिथि ब्लॉक समन्वयक अनुपम जी भारद्वाज ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की संकल्पना, समाज में शिक्षा , जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा की परिषद का उद्देश समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा को पहुँचना है और इसके लिए प्रस्फुटन समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर्षदा वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमति प्रीति बंसल ने ग्राम विकास की अवधारणा एवं जनसहभागिता पर कहा की गाँव का विकास तभी संभव है जब समाज के सभी लोग मिलकर सेवा और जनसहयोग कि भावना से कार्य करे, वर्तमान समय मे नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने की आवश्कता बताई।
मेंटर श्री मुकेश शांडिल्य जी ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के गठन के एवं उनके प्रबंधन के विषयों में जानकारी दी । ओर समितियों द्वारा संधारित रिकार्ड के बारे मे बताया।
अंत में आभार व्यक्त नवांकुर संस्था हर्षदा वेलफेर सोसाइटी के श्री दीपांशु राठौर ने व्यक्त किया । प्रशिक्षण में सेक्टर की बिच्छपुर पिपल्या कला,सोहगपुर,पोखरनी, बरकला एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य गण तथा नवांकुर सखियाँ उपस्थित रही.

Leave a Reply