पावनसिटी खंडवा
खंडवा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी को पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से माह फरवरी की राशि ट्रांसफर करेंगे। शुक्रवार शाम को पुलिस उप महानिरीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय ने पंधाना में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियो की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ नागार्जुन गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर डॉक्टर कृष्णा सुशीर के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश रघुवंशी एवं  महेंद्र तारणेकर एसडीएम पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस उप महानिरीक्षक  राय ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply