Delicious homemade tomato sauce pasta recipeRecipe

पास्ता आजकल सबकी पसंदीदा डिश बन गई है बच्चो से लेकर बड़े तक सभी इसे खाना पसंद कर रहे है आज कल के बच्चों का नाश्ते में पराठा पोहा नही चाहिए बच्चों को नाश्ते में चाहिए उनकी पसंदीदा पास्ता या मेंगी लेकिन ज्यादात्तर लोग पास्ता बनाने में रेडिमेड टमाटर सॉस, चिली सॉस आदि का उपयोग कर पास्ता बनाते है ये खाने में तो लजीज होता है लेकिन ये बच्चों की सेहत पर असर करता है। इन सॉस की वजह से बच्चों को सर्दी खांसी जुकाम हो जाता है इसलिए आज हम लाए है ऐसी रेसिपी जिसे खाने से बच्चों की सेहत पर भी असर नही होगा और पास्ता इतना लजीज बनेगा की बच्चे किया बड़े भी इसे बार बार खाना पसंद करेगे। तो चालिए बनाते है स्वादिष्ट टमाटर सॉस पास्ता रेसिपी…
पास्ता रेसिपी
पास्ता बनाने के लिए उपयुक्त समाग्री :-
500 ग्राम पास्ता
3 तीन बड़े टमाटर
1 कटौरी हरी मटर के दाने
3 हरी मिर्च
2 शिमला मिर्च
2 गाजर
1 बड़ा प्याज
1 टेबल स्पून जीरा
1 टेबल स्पून सौंप
1 बड़ा चम्मच शक्कर
1 टेबल स्पून पास्ता मसाला
1/2 टेबल स्पून कुटी काली मिर्च
1/2 टेबल स्पून काला नमक
नमक स्वादानुसार
1 कटौरी बारिक कटा हरा धनिया कटा
1 बड़ा चम्मच तेल
पास्ता बनाने की विधी :-
पास्ता बनाने से पहले तैयारी कर लिजिए। सबसे पहले 1 बड़ा प्याज क्यूव साईज में काटकर एक कटौरी में रख लिजिए।
शिमला मिर्च को भी क्यूव साईज में काटकर रख लिजिए।
टमाटर भी काटकर रख लिजिए।
पास्ता बनाने के लिए पास्ते को 2-3 पानी से धो लिजिए। अब एक पेन में 4 गिलास पानी डालिए उसमे 2 टेबल स्पून तेल डालिए जिससे पास्ता खिला खिला रहेगा। अब इसमे 1 टेबल स्पून नमक डालकर उबलने के लिए रख दिजिए।
जब तक पास्ता उबल रहा है हम टमाटर की प्यूरी तैयार कर लेते है। एक मिक्सर का जूसर जार लिजिए इसमें 2 कली लहसुन, 2 हरी मिर्च, एक चुटकी काला नमक, 1 टेबल स्पून जीरा डालकर टमाटर की प्यूरी तैयार कर लिजिए।
पास्ता बनाने के लिए एक कड़ाही को गैस पर रखे इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालिए जब तेल गर्म हो जाए तो अब इसमें जीरा और सौंफ डालिए जब जीरा सौफ तडक़ जाए इसमे क्यूव में कटी प्याज डालिए प्याज हल्का ब्राउन हो जाए अब शिमला मिर्च, गाजर डाकलकर भूने जब शिमला मिर्च, गाजर नरम हो जाए इसमे हरी मटर के दाने डालिए जब तक भूने हरी मटर हल्की सी नरम हो जाए।
अब इसमे तैयार की हुई टमाटर प्यूरी डालिए। और चम्मच की सहायता से चलाईए। इसमें 1/2 चम्मच काला नमक 1/2 टेबल स्पून कुटी काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच शक्कर और नमक स्वादानुसार डालकर प्यूरी को पकाएं जब प्यूरी में चमक आ जाए तो अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालकर पकाएं जब पास्ता सॉस सोख लें कुछ मिनिट माध्यम आँच पर रखिए ऊपर से हरा धनिया डालकर चलाए आपका पास्ता तैयार है। गरमागरम हरा धनिया से गार्निश कर सर्व करें।

Leave a Reply