पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने रविवार को विकासखण्ड पंधाना के ग्रामों में सोयाबीन के खेतों में जाकर सोयाबीन फसल का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नितेश कुमार यादव, उप संचालक कृषि, पंधाना की एसडीएम सुश्री दिक्षा भागोरे, डॉ सौरभ गुप्ता कृषि वैज्ञानिक तथा राजस्व एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी भी साथ थे। कलेक्टर गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने इस दौरान ग्राम रुस्तमपुर, सुल्तानपुर, पाबईकलां, टाकलीकलां, शेखपुरा, रामपुरा, पाचम्बा आदि ग्रामो में फसलों में हुई क्षति का जायजा लिया और कृषक बंधुओ से विस्तृत चर्चा की गयी। कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सोयाबीन फसल की नवीन किस्मों का उपयोग करने, संतुलित उर्वरक उपयोग करने, समय पर कीट व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती के साथ साथ किसान भाइयो को कृषि एवं उद्यानिकी फसलो जैसे अरबी, अदरक, हल्दी आदि फसलो की खेती करने की सलाह दी गयी । कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल में तना मक्खी, गर्डल बीटल, सफेद मक्खी, तथा रोग जैसे – पीला मौजेक, एन्थ्रेकनोज, आदि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौरभ गुप्ता द्वारा इन कीट व्याधि की रोकथाम के लिए फ्लोनिकेमिड 50 प्रतिशत WG 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर या थायोमिथाक्सम + लेम्डासायहेलोथ्रिन 125 मिली प्रति हेक्टेयर या एसिटेमीप्रीड 25%+बायफेथ्रिन 25% WG (250 ग्रा./हे) या एमामेक्टिन
बेंजोएट + थायोमिथाक्सम (1 ग्रा./ली) का छिडकाव करने की सलाह दी।

