पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम के माखन नगर (बाबई) में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण किया। इस दौरान उन्होने प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माखन नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में जिले की 90950 लाड़ली बहनों के खाते में 13,36,58,600 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 23065, जनपद पंचायत खिरकिया की 22324, जनपद पंचायत टिमरनी की 25181, नगर पालिका हरदा की 11443, नगर परिषद खिरकिया की 3443, नगर परिषद सिराली की 2232 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3262 लाड़ली बहनें शामिल है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजा रंगारे, परियोजना अधिकारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व लाड़ली बहनें उपस्थित थी।