पावनसिटी खंडवा
खंडवा- मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए “कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना” लागू की गई है। कम प्रिमियम पर अधिक चिकित्सकीय व्यय लाभ दिलाने वाली यह य़ोजना बिजली कार्मिकों के लिए अनोखे कवच के रूप में काम आएगी।
मंगलवार को इस योजना के लिए बिजली कंपनी एवं मेडसेव हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के बीच दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्यालय इंदौर में की गई। इस कैशलेस हेल्थ बीमा योजना से कार्मिकों के परिवार का पांच सौ रूपए प्रतिमाह की प्रिमियम पर 5 लाख का, एक हजार मासिक प्रिमियम पर दस लाख का, दो हजार मासिक प्रिमियम पर 25 लाख का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस कवर रहेगा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर भी सपरिवार इस योजना का चुनिंदा शर्तों के अधीन लाभ ले सकेंगे।

