Apple khane ke fayde
प्राकृति ने हमे कई अनमोल तोफे दिए है उनमें से एक फल फूल और सब्जियां है जो हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। ये फल और सब्जियां से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को एनर्जी और ताकत पहुचाते है। ऐसे तो बहुत से फल है जो हम अपनी डेली रूटीन में शामिल करते है। लेकिन सभी फलों में अपने अलग-अलग गुण पाए जाते है जो हमारे शरीर को पोषण प्रदान करते है। ऐसे सेब फल भी कई गुणों से भर पूर है जो हमारे शरीर को विटामिन और फाइबर पोटेश्यिम एंटीऑक्साइड प्रोटीन आदि पाए जाते है जो हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करते है।
अगर हम अपनी डेली रूटीन में रोजाना एक सेब को शामिल करें तो ये हमारे शरीर को हेल्दी बनाता है। जो लोग रोज एक सेब खाते है उन्हें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पढ़ती। सेब खाने के बहुत फायदे है। इसको खाने से शरीर में चमक आती है और ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर में बड़ रहे केलोस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यदि आपको वजन कम करना है और आप अपनी भूख पर कंट्रोल नहीं कर पाते है तो आप सेब को रोजाना सेवन कर अपने वजन को कंट्रोल कर सकते है सेब में कम केलौरी और फाइबर होने के कारण ये हमारे पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है।
सेब को खाने से कई बिमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है जानते है कि सेब खाने के क्याक्या फायदे है।
हार्टआटैक से बचाता है।
सेब में घुलनशील फाइबर और पोटेश्यिम पाया जाता है। घुलनशील फाइबर हमारे शरीर में जम रहे जिद्दी केलोस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है इसमे कम केलौरी और फाइबर होने के कारण ये हमारे पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और हमारा वजन कंट्रोल रहता है। सेब में पाया जाने वाला पोटेश्यिम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। जिससे हार्टअटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
सुगर को कंट्रोल करता है
सेब में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे ये रक्त शर्करा के स्तर को अचानक नहीं बढऩे देता जिससे सुगर कंट्रोल रहता है।
पाचन में सहायक
सेब में पेक्टीन नामक घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और हमारे शरीर में जम रहे केलोस्ट्रॉल को कम करता है। कब्ज की समस्या को दूर करता है और हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
त्वचा को चमकदार बनाता है
सेब में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो हमारी त्वचा को निखारते है त्वचा को चमकदार बनाते है। सेब का खाने से चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है।
किडनी को स्वस्थ रखता है
सेब में पाया जाने वाला पानी किडनी के कार्य में सहायक होता है। यह किडनी में मौजूद विषैले तत्वों को बहार निकालता है और हमारी किडनी को नया जीवन प्रदान करता है।
हड्डियों को मजबूत करता है
सेब में विटामीन सी और थोड़ी मात्रा में विटामीन ए, ई और के पाए जाते है विटामीन के प्रोटीन बनाने और हड्डियों के निमार्ण में मदद करता है। सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
सेब में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिसमें एंटीऑक्सीडेट शक्तिशाली पाया जाता है जो हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
सेब आंखो के लिए पायदेमंद
सेब में विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेट पाए जाते है ऑक्सीडेटीव तनाव को बचाने और हमारी रक्त वाहिकाओं को स्वास्थ रखने में मदद करता है जिससे हमारी दृष्टि हानि को कम करने में मदद करता है। ये रेटिना में फ्री रेडिक्लस से लडऩे में सहायता करता है। और ये बड़ती उम्र में होने वाले कम हो रही आँखों की रोशनी के जाखिम को कम करने में मदद करता है। सेब खाने से हमारी आँखे सेहतमंद रहती है। हमे अगर आँखो की रोशिनी बनाए रखनी है तो हमे डेली रूटीन में सेब को जरूर शामिल करना चाहिए।
सेब में है सेहत का खजाना ये हमारे लिए प्रकृति का अनमोल उपहार है तो क्यो न हम इन्हे अपनी रोजाना की डाईट में शामिल कर इस स्वादिष्ट फल का लुत्फ भी उठाए और अपने शरीर को मजबूत और सेहतमंद बनाए।
Reshma Ali
Harda (M.P.)

