पावनसिटी टिमरनी हरदा

संवाददाता ब्रजेश रिछारिया
टिमरनी- 72वीं सीनियर बालक राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता गुजरात के बड़ोदरा में 24 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित की जाना है जहां पूरे भारतवर्ष के सभी राज्य अपनी अपनी टीम को लेकर पहुंचेंगे। टीमों के साथ पूरे भारतवर्ष से अलग-अलग राज्यों से टेक्निकल ऑफिशल उस प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए गुजरात पहुंच रहे हैं जिसके लिए मध्य प्रदेश से अंकित जोशी का चयन हुआ है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष उड़ीसा के कटक में आयोजित 71वीं सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए भी अंकित जोशी का चयन हुआ था यह टिमरनी शहर और मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक पिंटू जोशी संरक्षक मोहन चौहान सचिव जे सी शर्मा संजय शाह सचिन दुबे देवेंद्र भारद्वाज अतुल बारंगे मंगलसिंह यादव जगदीश शर्मा किशोर डूडी रामजीवन गोदारा अरुण वर्मा गिरजा शंकर राजपूत राजेश खेरवा आलोक जैन राजा भुस्कुटे मुरली पाटिल कैलाश डूडी सुनील दुबे डॉ राजेंद्र शर्मा दीपक भाटी विनोद अग्रवाल गौरव शुक्ला सुरेश बघेल धन्नालाल जाट बाबा पटेल राजकुमार चंदेल विजय सावनेर हिना अली खान मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा पवन चौधरी ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply