पावनसिटी खंडवा
खंडवा- आकाशवाणी इंदौर और वीर भारत न्यास के सहयोग से
विक्रमोत्सव-2026 के उल्लास में “लोकरंग उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 17 मार्च 2026 को शाम 7:30 बजे से आकाशवाणी परिसर, मालवा हाउस, इंदौर में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में हरिहरेश्वर पोद्दार और उनके साथियों द्वारा मालवी लोकगीत के साथ साथ लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं उनकी मंडली द्वारा निमाड़ी लोकगीत एवं नृत्य, रामप्रसाद अहिरवार और उनके साथियों द्वारा बुंदेलखंड के लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में बलिराम धुर्वे और उनके साथी गोंडी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के परिषद् सदस्य राजेश सिंह कुशवाह एवं विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीयुत श्रीराम तिवारी उपस्थित रहेंगे।

