पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा – मिशन अमृत संचय अभियान के तहत जिले के शासकीय सेवको को अपने-अपने निवास स्थान पर स्वैच्छिक रूप से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग लगाने हेतु प्रेरित किया गया था । जिसके तहत संकुल केन्द्र ओंकोरश्वर के अन्तर्गत संचालित शालाओं के शिक्षकों के द्वारा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य न करते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कूट रचित चित्रों को “केच द रेन” पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस सबंध में जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर जिला खण्डवा के निर्देश पर, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सबंधित शिक्षकों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। इनमें से कुछ शिक्षकों के द्वारा आधुनिक तकनीकी से कूट रचित फोटो अपलोड करना स्वीकार किया गया है।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि दिए गए निर्देशों का सही ढंग से पालन न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्री जगदीश मुनेवर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारेश्वर के निलंबन हेतु शिक्षा विभाग के आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही  दिनेश चौहान, श्रीमती सरीता सोलंकी एवं श्रीमती भारती यादव उच्च माध्यमिक शिक्षक की दो दो वेतन वृद्धि अंसचयी प्रभाव से रोकने के लिए भी प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल की ओर भेजे गए है।
कलेक्टर  गुप्ता ने बताया कि श्रीमती रमावती कनेल प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ओकारेश्वर के निलबंन का प्रस्ताव संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण इन्दौर संभाग की ओर भेजा गया है। इसके अलावा श्रीमती विद्या दुबे माध्यामिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला ओंकोरेश्वर, श्रीमती संध्या राजपूत उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शाला टेम्भी खुर्द विकास खण्ड पंधाना को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि मनोज काले एवं  लोकेन्द्र कुमार यादव अतिथि शिक्षक ओंकारेश्वर का दो माह का वेतन काटा गया है तथा श्री सचिन यादव व्यावसायिक प्रशिक्षक ओकारेश्वर की सेवाएं सबंधित कम्पनी को वापस कर दी गई है।